नवाबगंज: सिद्धौर मदरसे पर PFI कनेक्शन का आरोप, मजार की जमीन विवाद में 'देश विरोधी' फंडिंग की हो रही जांच
बाराबंकी जनपद के सिद्धौर कस्बे में एक निजी मदरसे की गतिविधियों और उसकी जमीन को लेकर विवाद गहरा गया है। "सबीरुल इरशाद" नामक मदरसे पर स्थानीय स्तर से मजार की जमीन हड़पने के आरोप लगे हैं। इसके साथ ही, प्रतिबंधित संगठन PFI (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) से इसके तार जुड़े होने के दावे ने प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है।