कोंच: बकरीद पर्व को लेकर कोंच थाना में 27 मई को होगी शांति समिति की बैठक
Konch, Gaya | May 26, 2026 बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर कोंच थाना परिसर में बुधवार 27 मई 2026 को शाम 4 बजे शांति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न समुदायों के लोगों को आमंत्रित किया गया है। थानाध्यक्ष ने सभी लोगों से समय पर उपस्थित होने का आग्रह किया है।