पुलिस के अनुसार, 5 अक्टूबर 2026 को व्यापारी अनिल जौहरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रात करीब 8:54 बजे वह अपने बेटे राहुल के साथ दुकान बंद कर रहे थे। इसी दौरान सोम नाथ मंदिर के सामने उनके बेटे की मोटरसाइकिल से बैग छीन लिया गया। बैग में दुकान की चाबियां, कैश तिजोरी की चाबी और करीब 10 ग्राम सोने के जेवर बताए गए हैं।
📌 पुलिस ने ऐसे पकड़ा आरोपी
मामले की गंभीरता को देखते हुए नांता थाना पुलिस ने विशेष टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्धों की तलाश शुरू की। पुलिस ने 10 अक्टूबर को पथर मंडी क्षेत्र में दबिश देकर साहिल उर्फ तरुण (20 वर्ष) को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू और दस्तावेज बरामद किए गए हैं। मामले में दूसरे आरोपी पीयूष जेठी की तलाश जारी है।
पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
जर्नलिस्ट मंगल सिंह हाडा
#KotaNews #KotaPolice #कोटा #CrimeNews #राजस्थान_पुलिस
Ladpura, Kota | Oct 11, 2026