फरीदपुर: इज्जत नगर थाना क्षेत्र के रामेश्वर पुरम कॉलोनी में दहेज के लिए विवाहिता की हुई हत्या, मुकदमा हुआ दर्ज
इज्जत नगर थाना क्षेत्र रामेश्वर पुरम कॉलोनी में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति और उसके भाई ने मिलकर विवाहिता की पीटकर हत्या कर दी। विवाहिता के पिता ने दामाद और उसके भाई पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। विदित हो, थाना बिथरीचैनपुर क्षेत्र के बालीपुर अहमदपुर निवासी महेन्द्र सिंह ने अपनी बेटी सीमा की शादी 2017 में बसावन नगरिया निवासी अखिलेश से की थी।