फरीदपुर: सैदपुर कुर्मियान में इंस्टाग्राम पर भड़काऊ पोस्ट करने वाले के खिलाफ बिथरी चैनपुर थाने में मुकदमा दर्ज
सैदपुर कुर्मियान मे इंस्टाग्राम पर भड़काऊ पोस्ट डालकर माहौल खराब करने वाले युवक के खिलाफ बिथरीचैनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। बिथरीचैनपुर थाने के दरोगा धर्मेन्द्र सिंह ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। बिथरीचैनपुर के सैदपुर कुर्मियान निवासी अंजुम अंसारी ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर समुदाय विशेष के खिलाफ वीडियो पोस्ट की थी।