फरीदपुर: फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने 3 लाख रुपए की स्मैक के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
फतेहगंज पश्चिमी थाना पुलिस ने एसएसपी के निर्देशन पर कार्रवाई करते हुए। मुखबिर की सूचना पर चिटौली अंडरपास से 25 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। जिसकी अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कीमत 3 लाख रुपए बताई जा रही है। पकड़े गए अभियुक्त ने पुलिस को पूछताछ में अपना नाम विक्की राठौड़ पुत्र कालू राठौड़ निवासी थाना पटवारी जिला रामपुर बताया है।