फरीदपुर: मौलाना तौकीर रजा की ईडी से जांच करने की निदा खान ने की मांग
बरेली आला हजरत हेल्पिंग समिति चलाने वाली निदा खान का बड़ा बयान तौक़ीर रज़ा पर सामने आया ।तौक़ीर का बेटा ऑस्ट्रेलिया में बहुत बढ़िया जीवन जीते हुए पढ़ाई कर रहा है ।कोई यह नहीं सोच पाया कि तौकीर रज़ा के पास फंडिंग कहां से आ रही है ।उसका इतनी बढ़िया जीवन जीते हुए अपना स्टेटस बना रखा है ।तौकीर रज़ा का कोई बिजनेस, व्यापार और ना ही कोई फैक्ट्री है ।