फरीदपुर: भुता थाना पुलिस ने तमंचे के साथ युवक को किया गिरफ्तार
भुता थाना पुलिस ने एसएसपी बरेली के निर्देशन पर कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर दौलतपुर तरह के पास से तमंचे के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक ने पुलिस को पूछताछ में अपना नाम संतोष पुत्र गजेंद्र निवासी ग्राम राघवपुर थाना भुता बताया है ।पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।