कैथल: जिले में 85 वर्ष से अधिक आयु के 11 हजार 17 बुजुर्ग हैं- जिला निवार्चन अधिकारी प्रशांत पंवार
जिला निवार्चन अधिकारी एवं डीसी प्रशांत पंवार ने बताया कि जिले में 85 वर्ष से अधिक आयु के 11 हजार 17 बुजुर्ग हैं, जिन्हें इस लोकसभा चुनाव में बैलेट पेपर से यानि घर से ही वोट डलवाने की सुविधा मिलेगी। जो बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता बूथ पर जाकर वोट नहीं डालना चाहते, उनके मतदान करने के लिए चुनाव कार्यालय की ओर से फार्म भरवाए जाएंगे।