शिवपुरी नगर: 7 लाख रुपए की स्मैक के साथ आरोपी उपेन्द्र शर्मा को लुधावली से देहात थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना प्रभारी रत्नेश यादव ने बताया की 3 अक्टूबर को सूचना मिली की हवाई पट्टी के पीछे की तरफ लुधावली में एक युवक स्मैक बेचने की फिराक में है. मौके पर जाकर आरोपी उपेन्द्र शर्मा पुत्र अशोक शर्मा उम्र 38 साल निवासी ग्राम देवरी थाना कस्बाथाना जिला बारा राजस्थान के कब्जे से अवैध रूप से रखे मादक पदार्थ 36.50 ग्राम स्मैक जिसकी कीमत 7 लाख रुपए को जप्त कर गिरफ्तार किया