शिवपुरी नगर: फिजिकल थाना पुलिस ने गौरीकुंड रोड से एक स्मैक तस्कर को किया गिरफ़्तार, राजस्थान से स्मैक बेचने आया था आरोपी
थाना प्रभारी नवीन यादव ने बताया की 3 अक्टूबर को सूचना मिली कि गोरी कुण्ड रोड़ पर एक व्यक्ति स्मैक लेकर खड़ा है. सूचना पर से गौरी कुण्ड रोड से आरोपी ओमप्रकाश पिता कल्लूराम शिवहरे उम्र 32 साल निवासी केलवारा थाना केलवारा बारा राजस्थान के कब्जे से 15.20 स्मैक पाउडर जिसकी कीमत करीब 2 लाख 50 हजार रुपए को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया.