खिलचीपुर: असत्य पर सत्य के जीत का त्योहार विजयदशमी पर्व:धूं-धूं कर जला दशानन का 41 फिट का पुतला। हजारों की संख्या में नागरिक रहे
छापीहेड़ा नगर में विजयादशमी पर्व पर बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक रावण दहन कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। शाम के समय श्रीराम मंदिर बाजार चौक से भगवान श्रीराम-लक्ष्मण का विमान बैंड-डीजे के साथ नगर भ्रमण कर दशहरा मैदान पहुंचा। वहां मंगलवार की तैयारी शाम 7:30 के लगभग 41 फीट ऊंचे रावण के पुतले दहन राम-रावण संवाद और युद्ध के मंचन के बाद हुआ।