मंडला: जहर खाने से जिला अस्पताल में भर्ती 17 वर्षीय किशोरी की मौत, पुलिस जांच में जुटी
Mandla, Mandla | Apr 21, 2026 जिला अस्पताल मंडला में जहर खाने से एक 17 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। किशोरी को सिवनी जिले के किंदरई थाना क्षेत्र से गंभीर हालत में लाया गया था। मंगलवार तीन बजे परिजनों ने बताया कि युवती को सोमवार रात उल्टियां होने लगी थीं और उसके बिस्तर पर चूहा मारने वाली दवा की पुडिय़ा मिली थी। मृतिका के पिता ने बताया कि किशोरी का किसी युवक से संबंध था।