मुरैना नगर: गंभीर बीमारी या लंबी सीसीएल पर ही जनगणना ड्यूटी से मुक्ति: कलेक्टर
कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जांगिड़ ने कहा कि हमारी जनगणना-हमारा विकास के तहत सभी अधिकारी व कर्मचारी कार्य करें। जनगणना कार्य के लिए जिन अधिकारी, कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जा चुकी है, उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया है। वे सभी जनगणना का कार्य पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ करें।