गोपालगंज: 30 मार्च को गृह मंत्री अमित शाह का आगमन, जिला परिषद अध्यक्ष ने भीतभेरवा गांव में निमंत्रण दिया
30 मार्च को गृह मंत्री अमित शाह का आगमन होना है इसको लेकर भाजपा की तरफ से तैयारी तेज कर दी गई है। गृह मंत्री अमित शाह के आगमन के पूर्व जिला परिषद के अध्यक्ष सुभाष सिंह के द्वारा सदर प्रखंड के विभिन्न गांव में पहुंचकर लोगों को कार्यक्रम में पहुंचकर गृह मंत्री के बातों को सुनने की अपील की।