गोपालगंज: नवादा गांव में गैर इरादतन हत्या के मामले में कुर्की के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
नगर थाना क्षेत्र के नवादा गांव में पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में फरार चल रहे एक आरोपित के खिलाफ कोर्ट से कुर्की का आदेश मिलने के बाद कुर्की की कार्रवाई करने पहुंची थी। इस दौरान पुलिस ने आरोपी को घर में मौजूद होने पर उसे गिरफ्तार कर लिया। वही उसे कोर्ट में पेश कर दिया गया।