पंचकूला: पंचकूला की तीनों मंडियों में 34720 मीट्रिक टन गेहूं व 654 मीट्रिक टन सरसों की हुई खरीद
जिला में रबी सीजन 2024-25 के दौरान सरसों व गेहूं की खरीद तथा उठान का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। सरकारी खरीद एजेंसियों द्वारा जिला की मंडियों में अब तक 34720 मीट्रिक टन गेहूं और 654 मीट्रिक टन सरसों की खरीद की गई है और 649 मीट्रिक टन सरसों और 22268 मीट्रिक टन गेहूं का अब तक उठान किया जा चुका है।