पंचकूला: जिला सचिवालय में उपायुक्त ने अवैध अतिक्रमण को रोकने के लिए गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स के साथ की बैठक
उपायुक्त यश गर्ग ने सेक्टर 1 ज़िला सचिवालय में अवैध अतिक्रमण को रोकने और अनाधिकृत कालोनियों के लिए गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की आयोजित बैठक कीअध्यक्षता की । इस अवसर पर उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए और पुलिस के साथ तालमेल बनाकर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान को सफलतापूर्वक किए जाने की बात भी कहीं।