पंचकूला: चंडीमंदिर थाना पुलिस ने रामगढ़ से माजरी चौक में हाईवे पर नाकेबंदी कर भारी मात्रा में अवैध देशी शराब के साथ एक आरोपी पकड़ा
चंडीमंदिर थाना पुलिस ने रामगढ़ से माजरी चौक में हाईवे पर नाकेबंदी कर भारी मात्रा में अवैध देशी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपों से 13 पेटी अवैध देसी शराब की बोतले, 20 पेटी देशी शराब के पव्वे और दो पेटी देशी शराब के अधों को बरामद किया गया। पुलिस के द्वारा एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।