डुमरिया: मंझौली बाजार में अतिक्रमण से जाम की समस्या बढ़ी, लोगों ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की
Dumaria, Gaya | Apr 20, 2026 डुमरिया प्रखंड स्थित मंझौली बाजार में इन दिनों जाम की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। बाजार में बढ़ते अतिक्रमण के कारण आम लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक अतिक्रमण नहीं हटेगा, तब तक जाम की समस्या से राहत मिलना मुश्किल है। बाजार के दुकानदारों द्वारा अपने सामान को सड़क तक फैला देने से सड़क संकरी ह