मुजफ्फरपुर में ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ स्वच्छता अभियान
ब्रह्मपुर पोखर शिव मंदिर परिसर में DDC निशांत सिहारा ने किया श्रमदान, पौधारोपण कर दिया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
मुजफ्फरपुर में स्वच्छता ही सेवा (SHS) अभियान-2026 के तहत ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ कार्यक्रम का आयोजन ब्रह्मपुर पोखर शिव मंदिर परिसर में किया गया। उप विकास आयुक्त निशांत सिहारा की अध्यक्षता में आयोजित अभियान में उन्होंने स्वयं श्रमदान करते हुए परिसर की साफ-सफाई की और लोगों से सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया। वहीं, स्वच्छता कर्मियों के सम्मान के लिए डिग्निटी कार्ड का वितरण किया गया। लोगों को जागरूक करने के लिए सेल्फी प्वाइंट और हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।
DDC ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक विभाग या व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। सामूहिक प्रयास से ही स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर मुजफ्फरपुर का निर्माण संभव है।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, स्वच्छता कर्मियों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लेकर स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
तिरहूत न्यूज़ | तिरहूत की आवाज जनता की जुबानी
#TirhutNews #Muzaffarpur #SwachhataHiSeva #SHS2026 #CleanMuzaffarpur #EkPedMaaKeNaam #SwachhBharat
Bihar, India | Oct 1, 2026