गोला: बड़हलगंज थाना क्षेत्र में दुकान में घुसकर ₹5 लाख की रंगदारी मांगने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
दुकान में घुसकर मारपीट, 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर रमेश निषाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 23 अगस्त को रमेश निषाद अपने साथियों के साथ स्कॉर्पियो से दुकान में पहुंचा और दुकानदार के साथ मारपीट करते हुए पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी।