उतरौला: अधीनपुर में मंदिर में ताला लगाने से मना करने पर दबंगों ने महिला को पीटा, एसपी के आदेश पर रेहरा पुलिस ने दर्ज किया केस
रेहरा थाना क्षेत्र के अधीनपुर ग्राम में पुष्पा देवी पत्नी कृष्ण गोपाल द्वारा मंदिर में ताला लगाने से मना किया गया तो,दबंग भारत कुमार पुत्र रामफेर,विवेक पुत्र भारत,रवि पुत्र भारत,अमित पुत्र शिवकुमार,आदि सहित चार पांच अज्ञात लोगों द्वारा, पीड़ित महिला का पिटाई कर दिया गया, पीड़ित महिला के तहरीर पर, एसपी के आदेश पर रेहरा पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज किया है।