शाहबाद: स्कूटी अनियंत्रित होकर गिरी, तीन लोग हुए घायल
Shahbad, Baran | Nov 18, 2026 कस्बाथाना में छैला वाली के पास एक स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में स्कूटी सवार दो युवतियों और एक युवक को चोटें आईं। जानकारी के अनुसार तीनों छैला वाली झिरिया मंदिर से स्कूटी पर सवार होकर आ रहे थे। इसी दौरान सामने से अचानक एक वाहन आ गया, जिसकी टक्कर से स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन चालक मौके से फरार हो गया।