महू क्षेत्र के तेलिखेड़ा से एक बदमाश को एक चाकू के साथ किया गया गिरफ्तार
मामला महू थाना क्षेत्र के तेलिखेड़ा का है, जहां मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना दी गई थी की 1 बदमाश जिसके पास चाकू है वह अपराध की नीयत से घूम रहा है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने दबिश दी और 1 बदमाश को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुनील बताया एवं उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक चाकू बरामद किया गया। महू पुलिस ने सुनील के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया है।