किशनगंज क्षेत्र के महूगांव चौराहा से एक बदमाश को 1 चाकू के साथ किया गिरफ्तार
किशनगंज थाना क्षेत्र के महूगांव चौराहा का है जहा मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना दी गई थी की 1 बदमाश जिनके पास चाकू है वह अपराध की नियत से घूम रहा है जिस पर से पुलिस ने दबिश दी और 1 बदमाश को पकड़ा उनके नाम पूछने पर अपना नाम नवीन बताया उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से एक चाकू बरामद की किशनगंज पुलिस ने नवीन के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार किया