महूगांव से पुलिस ने सट्टे की पर्ची के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
मामला इंदौर के किशनगंज थाना क्षेत्र के महूगांव का है जहां मुखबिर द्वारा पुलिस को सूचना दी गई थी कि क्षेत्र में 1 युवक सट्टा पर्ची ले रहा है। पुलिस ने टीम बनाकर दबिश दी और मौके से 1 युवक को पकड़ा जिसने अपना नाम दिनेश बताया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास से सट्टा पर्ची और 400 रुपए बरामद किए गए। पुलिस अब आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ करने में जुटी है।