किशनगंज थाना क्षेत्र के सांतेर रोड से पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 1 युवक को अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने टीम बनाकर दबिश दी और मौके से अवैध शराब बेच रहे 1 युवक को 20 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद कर गिरफ्तार कर लिया। किशनगंज पुलिस ने आरोपी पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की है।