थरथरी: यशवंतपुर हाई स्कूल के मैदान में खेले जा रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में यशवंतपुर की टीम ने महमदपुर टीम को दो विकेट से हराया
चंडी प्रखंड के यशवंतपुर हाई स्कूल के मैदान में यशवंतपुर व महमदपुर के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। जिसमे यशवंतपुर की टीम ने महमदपुर टीम को दो विकेट से हराया। यशवंतपुर की टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग को चुना। जिसमे महमदपुर की टीम ने 12 ओवर में 114 रन बनाया। यशवंतपुर की टीम ने पीछा करते हुए दो विकेट शेष रहते 12 ओवर में 115 रन बनाकर जीत हासिल किया।