श्योपुर: सोंईकलां में आन-बान-शान से फहराया तिरंगा, देशभक्ति से गूंज उठा गांव, बुजुर्गों ने फहराया तिरंगा
श्योपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले की ग्राम पंचायत सोंईकलां में उत्साह और देशभक्ति से भरा एक यादगार कार्यक्रम आयोजित किया गया। सोमवार सुबह 09 बजे गांधी पार्क में ग्राम पंचायत के सरपंच हरीसिंह मीणा की मौजूदगी में बुजुर्ग सम्मानित नागरिक मदनलाल गौड़ ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।