श्योपुर: गांधी पार्क में विधायक बाबू जंडेल ने फहराया तिरंगा, लोगों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ
श्योपुर। देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को सुबह 08:30 बजे शहर के ह्रदय स्थल गांधी पार्क में पारम्परिक रूप से क्षेत्रीय विधायक बाबू जंडेल ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इस मौके पर शहरवासी सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।