श्योपुर: हुसैन चौक से छःमजार तक गणतंत्र रैली निकाली गई, एसडीपीआई ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया
श्योपुर। सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ़ इंडिया की श्योपुर इकाई ने प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सोमवार को सुबह 10 बजे गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम आयोजित करते हुए गणतंत्र रेली का आयोजन किया। इस मौके पर हुसैन चौक से छः मजार तक गणतंत्र रैली निकाली गई, इसके पश्चात छः मजार पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।