“सेवा-संकल्प अभियान”
सेवा सेतु शिविर जन सेवा का सुलभ माध्यम – सामाजिक न्याय मंत्री श्री कुशवाह
सेवा सेतु शिविर में हजारों पात्र हितग्राहियों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ
सभी 25 जोन पर आयोजित शिविर में प्राप्त हुए 5267 आवेदन
सामाजिक न्याय मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने जोन 18 से किया अभियान का शुभारंभ
नगर निगम के सभी क्षेत्रीय कार्यालयों में लगाए गए शिविर, स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने किया शुभारंभ
मध्यप्रदेश शासन के सेवा संकल्प अभियान के तहत रविवार को शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से नगर निगम के सभी 25 क्षेत्रीय कार्यालयों में सेवा सेतु शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में नागरिकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ हजारों पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया। सभी जॉन पर 5267 का आवेदन विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त किए गए।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित जिला स्तरीय सेवा सेतु शिविर का शुभारंभ क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 18 गोरखी में मध्यप्रदेश शासन के उद्यानिकी एवं सामाजिक न्याय मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाहा तथा पूर्व सांसद एवं मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन के अध्यक्ष श्री के.पी. यादव ने किया। इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजोरिया सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं निगम के अधिकारी उपस्थित रहे। सिविल के शुभारंभ अवसर पर अतिथियों का स्वागत नगर निगम अपर आयुक्त श्री प्रदीप तोमर ने किया। इस दौरान अतिथियों द्वारा शिविर में पहुंचे नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याओं और योजनाओं से संबंधित जरूरतों की जानकारी ली।
इसी क्रम में क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 14 में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने सेवा सेतु शिविर का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविर में आने वाले सभी पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराया जाए। साथ ही आवेदनों के निराकरण में अनावश्यक देरी न हो और पात्र नागरिकों को योजनाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
शहर के अन्य सभी क्षेत्रीय कार्यालयों में भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में शिविर शुरू किए गए। यहां बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी ली। अधिकारियों और कर्मचारियों ने हितग्राहियों के दस्तावेजों एवं पात्रता की जांच कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाया।
सेवा सेतु शिविरों के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम नागरिकों तक सीधे पहुंचाने और पात्र हितग्राहियों को एक ही स्थान पर आवश्यक जानकारी एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया। अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि वे अपनी पात्रता के अनुसार शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए शिविरों में उपलब्ध सुविधाओं का उपयोग करें।
सेवा सेतु शिविर में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत प्राप्त हुए 5267 आवेदन
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित सेवा सेतु शिविर के तहत आज मध्य प्रदेश शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे सामाजिक सुरक्षा पेंशन, कल्याणी पेंशन, निशक्त पेंशन, भवन निर्माण श्रमिक, संबल योजना, पीएम स्व निधि लोन, राशन कार्ड, गरीबी रेखा आवेदन, महिला बाल विकास, लाड़ली लक्ष्मी योजना सहित लगभग दो दर्जन योजनाओं के तहत नगर निगम सीमा अंतर्गत 5267 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें से अनेक आवेदनों का निराकरण मौके पर ही किया गया तथा शेष आवेदनों को निराकरण के लिए कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
#gwalior
#SevaSankalpAbhiyan
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
PRO Gwalior