अकबरपुर: पीएम श्री इंटर विद्यालय बरेव में सांस्कृतिक कार्यक्रम और नुक्कड़ नाटक का आयोजन
स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर शनिवार को 2:00 बजे अकबरपुर प्रखंड स्थित पीएम श्री इंटर विद्यालय बरेव के प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से आजादी के पर्व का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर सामाजिक