सूरजगढ़: पीरी बाजार पुलिस ने एक शराबी सहित 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, कोर्ट में पेश किया
पीरी बाजार पुलिस ने एक शराबी सहित दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर शुक्रवार अपराह्न 2:20 बजे उसे पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा है.घोसैठ गांव से नशा सेवन मामले में उपेंद्र प्रसाद सिंह के पुत्र मोनू कुमार को गिरफ्तार किया.बरियारपुर गांव से पीरी बाजार थाना कांड संख्या 46/26 मामले में इसी गांव के रहने वाले जागेश्वर मंडल के पुत्र राम प्रवेश मंडल को गिरफ्तार किए गए.