विजयनगर: श्री गुरु अर्जन देव महाराज के शहीदी दिवस पर बिजयनगर शहर में छबील एवं मिल्क रोज प्रसाद का वितरण किया गया
बिजयनगर में ट्रस्ट श्री गुरु सिंह सभा बिजयनगर के तत्वावधान में सिखों के पांचवें गुरु,शहीदों के सरताज,बाणी के रचयिता एवं शांति के पुंज गुरु अर्जन देव महाराज के पावन शहीदी दिवस के उपलक्ष में सोमवार को शाम 5 बजे तक पीपली चौराहे पर श्रद्धा एवं सेवा भावना के साथ छबील एवं मिल्क रोज प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।भीषण गर्मी के बीच आयोजित सेवा मे लोगो को राहत मिली।