पिपरा: सतरोनंत उच्च विद्यालय पीपरा के छात्रों ने रूआर कार्यक्रम के तहत निकाली जागरूकता रैली
Pipra, Palamu | May 8, 2025 पीपरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सतरोनंत उच्च विद्यालय पीपरा में गुरुवार को स्कूल रूआर अभियान के तहत, नशा मुक्ति, बाल विवाह, सड़क सुरक्षा, स्कूल चले, जल संचय की समस्या पर जागरूकता रैली निकाली गई। जागरूकता रैली विद्यालय परिसर से शुरू होकर पीपरा बाजार होते हुए, पीपरा थाना परिसर लाया गया। जहां उन्हें पुलिस प्रणाली, यातायात नियम, सड़क सुरक्षा आदि की जानकारी दी गई।