पिपरा: कौवाखोह के पास NH-139 पर सड़क पार करते समय युवक को बाइक ने टक्कर मारी, घायल
Pipra, Palamu | May 4, 2025 हरिहरगंज थाना क्षेत्र के एनएच 139 कौवाखोह के समीप रविवार रात 8 बजे बाइक सवार ने पैदल रोड़ पार रहे एक युवक को धक्का मार दिया। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक जगन लाल साहनी यूपी सोनभद्र का रहने वाला है। एसआइ नंदलाल साहनी ने बताया कि जगन ट्रक चालक है. ट्रक खड़ा करके रोड़ पार कर रहा था, इसी बीच बाइक चालक ने धक्का मार दिया।