पिपरा: विजय तारा पेट्रोल पंप के पास NH-139 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर
Pipra, Palamu | May 6, 2025 पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत विजय तारा पेट्रोल पंप के समीप एनएच 139 पर अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान छतरपुर थाना क्षेत्र के पिछूलिया गांव निवासी 23 वर्षीय अविनाश कुमार तथा घायल की पहचान नौडीहा बाजार के सरईडीह निवासी 20 वर्षीय चंदन कुमार के रूप में हुई है।