पिपरा: अंधारी बाग में श्री शतचंडी महायज्ञ और देवी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली गई
Pipra, Palamu | May 5, 2025 पीपरा प्रखंड अंतर्गत अंधारीबाग गांव में आयोजित श्रीशतचंडी महायज्ञ सह मां देवी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को कलश शोभा यात्रा निकाली गयी। इसके पहले अंधारी बाग गांव स्थित नवनिर्मित मां देवी मंदिर प्रांगण, यज्ञ मंडप से गाजे बाजे के साथ भव्य कलश शोभायात्रा शुरू होकर विभिन्न गांव का भ्रमण करते हुए देवगन धाम स्थित डैम पहुंची। जहां कलश में जलभरी हुआ।