पिपरा: प्रखंड सभागार में बैक टू स्कूल अभियान कार्यक्रम का किया गया आयोजन, बीडीओ रहे मौजूद
Pipra, Palamu | May 3, 2025 पीपरा प्रखंड सभागार में समग्र शिक्षा अभियान (बैक टू स्कूल कैंपेन) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी विनय कुमार ने किया। जबकि वशिष्ठ अतिथि के रूप में अंचल अधिकारी जितेंद्र कुमार तथा प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सरजून राम, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ मनोज तिवारी मुख्य रूप से शामिल हुए।