Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana

खेत में पानी को लेकर खूनी संघर्ष: एक की मौत, 4 आरोपी गिरफ्तार, 40 अन्य की तलाश जारी एसएसपी देहरादून ने जारी किया बयान :-देखें विस्तृत खबर देहरादून/सहसपुर, 14 जून 2026। सहसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बैरागीवाला में खेत में पानी चलाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मारपीट की इस घटना में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार 13 जून 2026 की शाम ग्राम बैरागीवाला में खेत में पानी छोड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। बताया गया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से भी विवाद चल रहा था और पिछले दो-तीन दिनों से इस मुद्दे को लेकर कहासुनी हो रही थी। आरोप है कि एक पक्ष के रज्जाक, अमन, यूनूस, जावेद, इम्तियाज, शहबाज, शराफत अली, मासूम, आदिल, शमून, सलमान, इन्तेजार समेत 30-40 अन्य लोगों ने दूसरे पक्ष के अशोक कुमार, विनोद कुमार और राजेश कुमार के साथ मारपीट की। घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें ग्रामीणों की मदद से उपचार के लिए लेहमन अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उपचार के दौरान विनोद कुमार की मौत हो गई। मृतक के भाई अशोक कुमार की तहरीर पर कोतवाली सहसपुर में मुकदमा संख्या 134/2026 धारा 103, 109, 191(2) और 3(5) बीएनएस के तहत नामजद आरोपियों एवं 30-40 अन्य व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) देहरादून के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी रज्जाक पुत्र मासूम सलमान पुत्र यूनूस जावेद पुत्र मासूम शहबाज पुत्र शहीद चारों आरोपी ग्राम बैरागीवाला, थाना सहसपुर, जनपद देहरादून के निवासी हैं। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। एसएसपी की अपील एसएसपी देहरादून ने आमजन से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील करते हुए कहा है कि मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही न्यायालय में प्रभावी पैरवी कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। #followerseveryone #highlightseveryone #uttarakhandupdate #uttarakhandheaven #uttrakhand_devbhoomi #BreakingNews #विकासनगर #VikasnagarBairagiwalaHtyakand

Uttarakhand, India | Jun 14, 2026

MORE NEWS