चतरा: उपायुक्त रवि आनंद ने अचानक सदर अस्पताल का निरीक्षण किया, जताई नाराज़गी
Chatra, Chatra | Apr 25, 2026 चतरा उपायुक्त रवि आनंद अचानक चतरा सदर अस्पताल शनिवार के डेढ़ बजे पहुँचे।जहाँ उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। उपायुक्त ने न केवल अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई, बल्कि लापरवाही बरतने वाले अस्पताल मैनेजर को पद से हटाने का बड़ा फरमान भी जारी कर दिया है।उपायुक्त रवि आनंद ने सदर अस्पताल के विभिन्न वार्डों का औचक निरीक्षण किया।