बक्सर: किला मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह का होगा आयोजन, मुख्य अतिथि करेंगे ध्वजारोहण; हुई तैयारी बैठक
Buxar, Buxar | Aug 6, 2025 समाहरणालय सभाकक्ष मे बुधवार को हुई बैठक मे स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के लिए रणनीति तैयार की गई. बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी डॉ विद्यानंद सिंह ने की. गत वर्षों की भांति इस बार भी स्वतंतत्रता दिवस का मुख्य समारोह किला मैदान मे किया जाएगा. जहां मुख्य अतिथि द्वारा झंडोत्तोलन किया जाएगा. इसके अलावा सभी सरकारी कार्यालयो के साथ महादलित टोलो मे झंडा फहरेगा.