बक्सर: बक्सर में फिर बढ़ा बाढ़ का कहर, 28 गांवों का संपर्क टूटा; 39 नावें बनीं सहारा
Buxar, Buxar | Aug 6, 2025 बक्सर में बाढ़ की स्थिति तेजी से पांव पसार रही है। मंगलवार तक जहां कुल जिले के 22 गांव ही बाढ़ से ग्रसित थे, वहीं बुधवार को यह संख्या बढ़कर 28 हो गई है। मंगलवार तक जहां 29 नावों के जरिए जिला प्रशासन बाढ़ग्रस्त इलाकों में लोगों का सहारा बना हुआ था वहीं बुधवार से नावों की संख्या भी बढ़ा दी गई है।