बक्सर: बक्सर में उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा का विपक्ष पर हमला, कहा- खरगे युवराज के बंधुआ मजदूर
Buxar, Buxar | Apr 22, 2025 विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए बक्सर पहुंचे बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस की सभा में खड़गे के गंभीर होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि देश और बिहार की जनता बदलाव के लिए संकल्पित है। खड़गे पर कोई विश्वास नहीं करता, क्योंकि वह युवराज के बंधुआ मजदूर हैं।