बक्सर: बक्सर के हेमंत मिश्रा ने पहली कोशिश में यूपीएससी परीक्षा में 13वां स्थान हासिल किया, जिले का नाम रोशन किया
Buxar, Buxar | Apr 22, 2025 मंगलवार को संघ लोक सेवा आयोग के घोषित परिणाम में बक्सर के हेमंत मिश्रा 13वां स्थान प्राप्त करने में सफल हुए हैं. चौसा प्रखंड के कुसुरुपा गांव निवासी हेमंत मिश्रा ने यह सफलता अपने पहले प्रयास में ही हासिल की है. फिलहाल वे लखनउ में एसडीएम का प्रशिक्षण ले रहे हैं. हालांकि उनकी पोस्टिंग मिर्जापुर में एसडीएम के पद पर रहा है. एसडीएम का ट्रेनिंग चल रहा है.