सोनम वांगचुक कल खत्म कर सकते हैं अनशन, पत्नी ने रखी ये शर्त, संसद मार्च पर भी की अपील
सोनम वांगचुक को पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया है. इस बीच उनकी पत्नी गीतांजलि आंग्मो ने 2 शर्तें बताते हुए कहा है कि उनके पति अनशन खत्म कर सकते हैं । आंग्मो ने कहा कि कि यदि राजनीतिक दलों के नेता सोनम वांगचुक से मिलकर संसद के मॉनसून सत्र में शिक्षा में जवाबदेही का मुद्दा उठाने का भरोसा देते हैं, तो वह कल अपना अनशन समाप्त कर देंगे.
दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद सफदरजंग अस्पताल में पति से मुलाकात कर जंतर-मंतर लौटीं गीतांजलि आंग्मो ने कहा, 'सोनम वांगचुक की सेहत फिलहाल स्थिर है. मैंने उन्हें किसी निजी अस्पताल में शिफ्ट कराने के लिए हाईकोर्ट में पूरी कोशिश की, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिल सकी.
#SonamWangchuk #JantarMantarProtest