केशकाल: NH-30 केशकाल घाटी के दूसरे मोड़ में धान से लदी ट्रक अनियंत्रित होकर पलटी, सैकड़ों बोरियां धान खाई में गिरीं
नेशनल हाइवे 30 केशकाल घाटी के दूसरे मोड में शनिवार को रात करीब 10 बजे धान से भरी ट्रक पलट गई। जिसमें धान से भरी सैकड़ों बोरिया खाई में गिर गई । हादसे में चालक और परिचालक दोनों बुरी तरह से घायल हो गई है। सूचना मिलते ही केशकाल पुलिस मौके पर पहुँच हर घायलों को उपचार हेतु केशकाल अस्पताल में भर्ती किया गया है,जगह दोनों का उपचार जारी है।