Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow

बेलागंज थाना क्षेत्र में विधि व्यवस्था डीएसपी रवि प्रकाश सिंह ने डायल 112 की का/र्यों का किया नि/री/क्षण. #belaganjnews ...

Belaganj, Gaya | Dec 2, 2025

MORE NEWS

बेलागंज में 41 लोगों के बीच किया गया प/र्चा वितरण. सीओ  सुधीर तिवारी ने दी जानकारी

बेलागंज में 41 लोगों के बीच किया गया प/र्चा वितरण. सीओ सुधीर तिवारी ने दी जानकारी

Belaganj, Gaya | Jul 25, 2026

Belaganj, Gaya | Jul 25, 2026

एसएसबी ने चलाया वृहद वृक्षारोपण अभियान, 250 पौधे लगाकर संरक्षण का दिलाया संकल्प

पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने की पहल के तहत सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने शुक्रवार को बेलागंज प्रखंड के बेल्हाड़ी स्थित श्रीमती सूरत कुंवर +2 विद्यालय परिसर में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया। अभियान के दौरान विद्यालय परिसर एवं आसपास 250 फलदार और छायादार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि विद्यार्थियों और ग्रामीणों को पौधों के संरक्षण के प्रति भी जागरूक किया गया।
यह अभियान महानिरीक्षक, क्षेत्रक मुख्यालय (विशेष प्रचालन) एसएसबी, गया मानवेंद्र के निर्देशन तथा उप कमांडेंट (संचार) रवि शेखर झा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। एसएसबी अधिकारियों ने विद्यार्थियों को वृक्षों के महत्व, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में हरियाली की भूमिका की जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल भी आवश्यक है, तभी समाज को इसका वास्तविक लाभ मिल सकेगा।
विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया और लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य चितरंजन शर्मा ने एसएसबी की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान बच्चों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें सुरक्षित रखने की अपील की। अभियान में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, ग्रामीण तथा एसएसबी के जवान शामिल हुए। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण और पौधों को जीवित रखने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

एसएसबी ने चलाया वृहद वृक्षारोपण अभियान, 250 पौधे लगाकर संरक्षण का दिलाया संकल्प पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने की पहल के तहत सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने शुक्रवार को बेलागंज प्रखंड के बेल्हाड़ी स्थित श्रीमती सूरत कुंवर +2 विद्यालय परिसर में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया। अभियान के दौरान विद्यालय परिसर एवं आसपास 250 फलदार और छायादार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं रहा, बल्कि विद्यार्थियों और ग्रामीणों को पौधों के संरक्षण के प्रति भी जागरूक किया गया। यह अभियान महानिरीक्षक, क्षेत्रक मुख्यालय (विशेष प्रचालन) एसएसबी, गया मानवेंद्र के निर्देशन तथा उप कमांडेंट (संचार) रवि शेखर झा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। एसएसबी अधिकारियों ने विद्यार्थियों को वृक्षों के महत्व, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में हरियाली की भूमिका की जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल भी आवश्यक है, तभी समाज को इसका वास्तविक लाभ मिल सकेगा। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया और लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प लिया। प्रधानाचार्य चितरंजन शर्मा ने एसएसबी की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान बच्चों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें सुरक्षित रखने की अपील की। अभियान में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, ग्रामीण तथा एसएसबी के जवान शामिल हुए। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण और पौधों को जीवित रखने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

Belaganj, Gaya | Jul 24, 2026